सिटी पोस्ट लाइव
पटना: BPSC अभ्यर्थियों के बिहार लोक सेवा आयोग कार्यालय के पास हंगामा और प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एक-एक अभ्यर्थियों को यहां से निकालकर पुलिस अपनी हिरासत में ले रही है, जबकि वे इसका जमकर विरोध कर रहे हैं। अभ्यर्थी गाड़ियों को रोक रहे हैं और पुलिसकर्मियों के साथ उनकी हाथापाई भी हुई है। बीपीएससी अभ्यर्थी आंदोलन के सूत्रधार रमांशु सर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अभी तक 30 से 35 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। डीएसपी अनु कुमारी के साथ भी छात्र-छात्राओं की झड़प हुई है।
BPSC अभ्यर्थियों ने पटना के गर्दनीबाग से आज मार्च निकाला और पुलिस लाठीचार्ज के बावजूद बिहार लोक सेवा आयोग के दफ्तर पहुंच गए और वहां जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। आयोग के दफ्तर के बाहर भारी संख्या में अभ्यर्थी मौजूद है। पुलिस की ओर से वाटर कैनन मंगवा लिया गया है। पुलिस अब छात्रों पर वाटर कैनन चलाने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में लिया है। मार्च के दौरान अभ्यर्थियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाई, पर अभ्यर्थियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। पुलिस के मना करने के बावजूद अभ्यर्थियों ने मार्च निकाल दिया। छात्र बीजेपी, जेडीयू, आरजेडी कार्यालय की तरफ़ बढ़े। बीपीएससी अभ्यर्थी इनकम टैक्स चौराहे पर पहुंचे। इनकम टैक्स चौराहे पर भारी संख्या में BPSC अभ्यर्थी जमा हो गए और बिहार लोक सेवा आयोग और बिहार सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी करने लगे।

इनकम टैक्स चौराहे से आगे बढ़ाने की कोशिश जब अभ्यर्थियों ने की, तो प्रशासन ने छात्रों को रोक दिया। इनकम टैक्स चौराहे पर सड़क पर बैठकर बीपीएससी अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं। इनकम टैक्स चौराहे पर बीपीएससी कैंडिडेट्स को पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन अभ्यर्थी जबरदस्ती निकल गए। बीपीएससी अभ्यर्थी बैरिकेडिंग को तोड़कर बीपीएससी कार्यालय की तरफ़ बढ़ गए। पुलिस ने इस दौरान लाठी चार्ज कर छात्रों को रोकने की कोशिश की, लेकिन छात्र नहीं रुके।

70वीं बीपीएससी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर लगातार छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले कई दिनों से गर्दनीबाग में बैठे हुए छात्रों ने आज रौद्र रूप दिखा दिया है। पिछले 1 महीने से ज्यादा दिनों से सत्याग्रह आंदोलन पर बैठे बीएससी अभ्यर्थी एक बार फिर रि एग्जाम की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतर गए हैं। सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।लेकिन बीएससी ने रिजल्ट जारी कर दिया है। देखना यह है कि अब सरकार और बीपीएससी की ओर से क्या रुख अख्तियार किया जाता है।