वकील के घर कुख्यात अपराधी ने की फायरिंग, 5 लाख रंगदारी मांगा

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

मोकामा: मोकामा में गोलीबारी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। अनंत कुमार सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच हुई गोलीबारी का मामला अभी थमा भी नहीं था कि बाढ़ सिविल कोर्ट के युवा वकील आनंद गौरव पर फायरिंग का मामला सामने आ गया है।मोकामा के मोलदियार टोला स्थित घर पर उनके पड़ोसी कुख्यात अपराधी कारु सिंह ने फायरिंग कर दहशत पैदा कर दिया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

एडवोकेट आनंद गौरव ने बताया कि “झारखंड और बिहार के इस कुख्यात अपराधी ने उनसे पांच लाख रुपये की रंगदारी टैक्स की मांग की और नहीं मिलने पर जान से मारने की धमकी दी है। जब रंगदारी नहीं दी तो गोली से फायरिंग कर फरार हो गया। घटना स्थल पर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही पुलिस ने घटनास्थल से खोखा भी जब्त किया।

वहीं मामले में पुलिस ने ऑन कैमरा कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। हलांकि मोकामा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर माहेश्वर प्रसाद राय ने फोन पर बताया की इस मामले में प्राथीमिकी दर्ज कर जाँच की जा रही है। वहीं बदमाश ने मांग पूरी नहीं होने पर सपरिवार गाँव से भाग जाने की भी धमकी वकील को दी है। इस घटना के बाद मोकामा में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। दूसरी ओर पीड़ित वकील का पूरा परिवार खौफजदा है। ईधर मोकामा पुलिस कुख्यात कारु सिंह को पकड़ने की कवायद कर रही है।

Share This Article