सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील मेन्यू में बदलाव.

City Post Live

Bihar Education News

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार के सरकारी विद्यालयों के छात्रों के लिए अच्छी खबर है. 15 फरवरी से मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) का मेन्यू बदल जाएगा. नये मेन्यू के अनुसार  शनिवार को ही खिचड़ी दी जाएगी .शुक्रवार को पुलाव की जगह चावल और लाल चने का छोला दिया जाएगा.इस संबंध में शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि मिड-डे मील का नया मेन्यू 15 फरवरी से प्रभावी होगा.बच्चों की पसंद के आधार पर मेन्यू में बदलाव किया गया है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

अब मंगलवार को जीरा चावल नहीं दिया जाएगा. इसकी जगह अब चावल और सोयाबीन-आलू की सब्जी दी जाएगी. इसी प्रकार सोमवार और गुरुवार को तड़का और चावल बच्चों को मिलेगा. तड़का में हरी सब्जी भी मिली हुई होगी. गौरतलब है कि मध्याह्न भोजन में कई तरह की गड़बड़ी की शिकायतें लगातार आ रही थीं.अब शिक्षा विभाग ने इसकी मोनिटरिंग की व्यवस्था को दुरुस्त करने जा रहा है.जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यालाओं का औचक निरिक्षण करेगें.

TAGGED:
Share This Article