सिटी पोस्ट लाइव
बोकारो । बोकारो में नक्सलियों से बरामद एके 47 हथियार पुलिस फोर्स की। बिहार के मुजफ्फरपुर और मुंगेर भेजी गई पुलिस की टीम। कल सर्च ऑपरेशन के दौरान पैक नारायणपुर थाना क्षेत्र के बंशी जरवा डेगागढ़ा जंगल से बरामद किया गया जिसमे एक ऐ के – 47 रायफल, दो मैगजीन और 90 जिंदा कारतूस, मैगजीन पाउच, नक्सली वर्दी, 1500 रुपए के नोट, सेविंग मशीन, कैंची, स्टील चम्मच, पावर चश्मा, नोटबुक, फेविक्विक, बेसलिन, साबुन, 128GB के दो पेन ड्राइव, इंप्रोवाइज्ड बॉटल बम – 4 पीस, इस ऑपरेशन में बेरमो डीएसपी और पुलिस बल के साथ साथ सीआरपीएफ के जवान के साथ अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
इस मामले में 22 जनवरी के साथ पुलिस और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई थी जिसमे दो नक्सली मारे गए थे और कई भाग गए थे उस समय भी नक्सलियों के पास से एक एके 47 राइफल और कारतूस के साथ अन्य सामान बरामद किया गया था और फिर सर्च ऑपरेशन के तहत सर्च एंड डेस्टॉय ऑपरेशन चलाया गया। इस ऑपरेशन के दौरान डेगागढ़ा जंगल में चट्टान के नीचे सुराख में छिपाए गए नक्सली हथियारों और विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया। बोकारो एसपी ने मीडिया से बात करते हुए उक्त बातें कही।