जमुई में स्कूली बस और बालू लदे ट्रक में भीषण टक्कर, कई बच्चे घायल

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

जमुई। जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के कोहबरबा-झाझा मुख्य मार्ग पर सौनदीपी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और निजी स्कूल बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में स्कूल बस का बायां हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और करीब 14 बच्चे घायल हो गए।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

हादसा उस समय हुआ जब स्कूल बस छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने पहले एक ट्रैक्टर को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे खड़ी स्कूल बस को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार बच्चे घायल हो गए।

इस रोड पर आये दिन ऐसी घटना देखने को मिलती है। बालू लदा ट्रक अक्सर किसी को ठोकर मार देता है या किसी के घर में घुस जाता है। इस सड़क पर अक्सर ऐसे हादसों में किसी न किसी की जान चली जाती है। आज भी स्कूली बस में 20-22 बच्चे बैठे थे जिसमें ट्रक ने ठोकर मार दी। कई बच्चे घायल हुए हैं। ट्रक पकड़ा गया है लेकिन ड्राइवर फरार हो गया है।

कौशल कुमार सिंह, ग्रामीण

सूचना मिलते ही लक्ष्मीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को लक्ष्मीपुर रेफरल अस्पताल भिजवाया। कुछ बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि कुछ को नजदीकी निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर और स्कूल बस को हटाने का काम शुरू कर दिया है ताकि यातायात बाधित न हो। खबर लिखे जाने तक अधिकतर बच्चों की हालत सामान्य बताई जा रही है, हालांकि कुछ अभी भी इलाजरत हैं।

Share This Article