सिटी पोस्ट लाइव : बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग में बंपर बहाली करने जा रही है. जिन पदों पर नियुक्तियां होनी है उनमें विशेषज्ञ चिकित्सकों, चिकित्सा शिक्षकों, प्रयोगशाला प्रावैधिकी, एक्स-रे टेक्नीशियन, ओटी सहायक, फार्मासिस्ट, नर्स के साथ ही अन्य श्रेणी के दूसरे कई पद शामिल हैं. तकनीकी सेवा आयोग के माध्यम से करीब 37 हजार पद भरे जाएंगे. इसके लिए BPSC और BTSC जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करेगा.
स्वास्थ्य विभाग में बंपर बहाली (Bihar Jobs 2025) होगी। जिसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, विभाग के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग और तकनीकी सेवा आयोग को भेजी जा रही है.अभी तक पूरी प्रक्रिया के अनुसार, 1827 पदों पर बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से नियुक्ति होगी, जबकि तकनीकी सेवा आयोग के माध्यम से करीब 37 हजार पद भरे जाएंगे. तकनीकी सेवा आयोग ने अब तक करीब 17076 पदों का विज्ञापन जारी किया है.
इसी कड़ी में आगे 19830 पदों पर नियुक्ति का विज्ञापन भी जारी होगा.आईजीआईसी में सहायक निदेशक – 18,विशेषज्ञ डॉक्टर – 3623,जनरल डॉक्टर – 667,डेंटिस्ट – 808,फार्मासिस्ट – 2473,ड्रेसर – 3326,लैब टेक्नीशियन – 2969,एक्स-रे टेक्नीशियन – 1232,ओटी सहायक – 1683,इसीजी टेक्नीशियन – 242,एएनएम – 10709,जीएनएम 7903,ट्यूटर (नर्सिंग) – 498,कीट संग्रहकर्ता – 53 बहाल होगें.असिस्टेंट प्रोफेसर – 1711,आयुष असिस्टेंट प्रोफेसर – 116 और 698 जूनियर रेजिडेंट बहाल होगें.