सिटी पोस्ट लाइव : पटना में 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है.एकबार फिर से खान सर एक्शन में हैं.सोमवार को हजारों छात्रों के साथ khan सर, रहमान सर मार्च करते हुए गर्दनीबाग पहुंचे.यहाँ आयोग और सरकार पर जमकर निशाने साधे. खान सर ने दावा किया कि उनके पास परीक्षा में धांधली का एक वीडियो भी है. उन्हें केस जीतने का पूरा भरोसा है. खान सर ने एक अधिकारी की पत्नी के अकाउंट में एक हजार करोड़ रुपये जाने का बड़ा दावा भी कर दिया है. बीपीएससी परीक्षा को लेकर एक बार फिर पटना में खान सर के नेत्रित्व में शुरू हुए इस आंदोलन ने शासन -प्रशासन के लिए एक नई चुनौती खड़ी कर दी है.
सोमवार को भारी संख्या में अभ्यर्थियों का हुजूम मुसल्लहपुरहाट से गर्दनीबाग धरना स्थल के लिए निकला है. अभ्यर्थियों के इस हुजूम के साथ शिक्षक खान सर भी मौजूद थे. पिछले कुछ महीनों से बीपीएससी परीक्षा में धांधली के आरोपों को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं. छात्रों का कहना है कि 13 दिसंबर को बापू परीक्षा केंद्र पर आयोजित परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली और अनियमितता हुई है. उन्होंने इस मामले की जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग की है. हालांकि, अभी तक सरकार या आयोग की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया है.
आंदोलन के दौरान कई बार लाठीचार्ज हुआ, केस दर्ज हुए और कई छात्रों को जेल भी जाना पड़ा, लेकिन आंदोलन आज भी जारी है. खान सर ने 13 फरवरी को दावा किया था कि उन्हें बीपीएससी परीक्षा में धांधली के ठोस सबूत मिले हैं. उन्होंने बताया कि नवादा और गया के ट्रेजरी से परीक्षा के पेपर गायब थे, जिन्हें बाद में बापू परीक्षा केंद्र पर भेज दिया गया. ये पेपर कबाड़ में बिकने वाले थे, लेकिन 4 जनवरी को इन्हीं पेपरों का इस्तेमाल परीक्षा में किया गया, जिसके कारण परीक्षा परिणाम में भी हेरफेर देखने को मिला.खान सर का सबसे बड़ा आरोप एक अधिकारी की पत्नी के खाते में एक हजार करोड़ रुपये जाने का आरोप अगर सही साबित हुआ तो बिहार की राजनीति में भूचाल आना तय है.