फिर से बदलने वाला है बिहार में मौसम का मिजाज, मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट.

City Post Live

Bihar Weather Today:

सिटी पोस्ट लाइव :मौसम विभाग के अनुसार बिहार में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है.मौसम विभाग की तरफ से  किसानों के लिए अलर्ट जारी किया गया है.भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.किसानों को  खुले में जाने से बचने की सलाह दी गई है. बच्चों और बुजुर्गों को ठंड और गर्म से बचाने की सलाह दी गई है.गुरुवार को भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा व बांका और भागलपुर में मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.

 पटना सहित दक्षिणी भागों में बादलों की आवाजाही बने होने से मौसम सामान्य रहेगा.मौसम विभाग ने रविवार को पूर्वी भागों के अधिसंख्य जिलों के साथ गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय जिले के एक या दो स्थानों पर गरज-तड़क के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है.48 घंटों के बाद न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट जबकि अधिकतम तापमान में तीन से चार दिनों के दौरान विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र उत्तर पूर्व आसाम के आसपास बने होने से मौसम में बदलाव के आसार है. 22 फरवरी को पटना सहित दक्षिण मध्य भागों के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है.बुधवार को छपरा, भोजपुर, बक्सर, डेहरी व किशनगंज को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई. पटना का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस व 31.7 डिग्री सेल्सियस के खगड़िया में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

TAGGED:
Share This Article