: कम, युवाओं के लिए 6 लाख नौकरी का ऐलान संभव
सिटी पोस्ट लाइव : नीतीश सरकार का आखिरी बजट आज सोमवार को बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी पेश करेंगे. बजट करीब 3 लाख 15 हजार करोड़ रुपए के होने का अनुमान है.चुनावी साल में बजट में नीतीश सरकार का फोकस महिलाओं, किसानों और युवाओं पर होगा. आधी आबादी यानी करीब 6 करोड़ महिलाओं से जुड़े ऐलान संभव हैं. पेट्रोल-डीजल के सस्ता होने की उम्मीद नहीं है.सूत्रों के मुताबिक, बजट में करीब 6 लाख सरकारी नौकरी का प्रावधान किया जाएगा.
सबसे बड़ी बहाली सिपाही और टीचरों की होगी.सरकार का दावा है कि चुनाव से पहले 3 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी. बाकी की 3 लाख नौकरियां सरकार बनने के बाद दी जाएगी. गांवों की पुरानी स्कीम्स के साथ ही नई स्कीम्स के लिए भी सरकार फंड देने की तैयारी में है.डीजल पर सब्सिडी, सस्ती बिजली, फिक्स चार्ज पर बिजली के साथ ही धान, गेंहू, दलहन खरीद के लिए बजट दिया जा सकता है. ट्यूबवेल लगाने पर सब्सिडी का ऐलान संभव है. राज्य में कोल्ड स्टोरेज बढ़ाए जा सकते हैं. साथ ही नई फसलों के बीज पर सब्सिडी का ऐलान हो सकता है.
स्मॉल, मीडियम और बिग एंटरप्राइजेस यानी छोटे, मध्यम और बड़ी इंडस्ट्रीज को यदि महिलाएं संचालित कर रही हैं, तो उन्हें अतिरिक्त सब्सिडी देने का ऐलान हो सकता है. इसमें भी दलित महिलाओं को अलग से कुछ राशि आवंटित की जा सकती है.राज्यपाल के अभिभाषण में नीतीश सरकार ने कुल 34 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा किया है. इसमें 12 लाख को नौकरी और 24 लाख को रोजगार देने की बात कही है. सरकार के मुताबिक, सरकार 6 लाख लोगों को नौकरी दे चुकी है. बाकी के 6 लाख नौकरी के लिए फंड की व्यवस्था की जा रही है.
अभी बिहार सरकार बुजुर्गों को 400 रुपए प्रतिमाह पेंशन दे रही है, इसे बढ़कर 1 हजार रुपए तक किया जा सकता है. इनके हेल्थ इंश्योरेंस से जुड़ा ऐलान भी संभव है.बिहार जातीय सर्वे के अनुसार, राज्य में 94 लाख लोग आर्थिक रूप से अति गरीब हैं, यानी इनके पास रहने–खाने का भी इंतजाम नहीं है. सरकार ने इन लोगों को 2 लाख रुपए देने का ऐलान किया था. अब चुनाव के पहले इसके लिए राशि आवंटित की जा सकती है