“मैं अकेले NDA पर भारी”– पप्पू यादव का बड़ा दावा, नीतीश को दिया नया राजनीतिक प्रस्ताव…

Ritu Raj

बिहार की सियासत में एक बार फिर बड़ा बयान सामने आया है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कांग्रेस में आने का खुला न्योता दिया है। पप्पू ने कहा कि अगर नीतीश चुनाव के बाद कांग्रेस का दामन थामना चाहें तो उनका “सम्मान और स्वागत दोनों होगा।”

महागठबंधन में एकजुटता को लेकर उठ रहे सवालों पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि अकेला पप्पू यादव पूरे NDA पर भारी है। साथ ही बीजेपी पर निशाना साधते हुए बोले—पहले ये सवाल उनसे पूछिए, उनकी पार्टी में एकजुटता कहां है, वो खुद नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाना चाहते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता आरके सिंह ने बिहार चुनावी परिदृश्य में तीखा हमला करते हुए कुछ सदस्यों पर सीधे आरोप लगाए हैं और जनता से उनके खिलाफ वोट न देने की अपील की है। अपने सोशल-मीडिया में उन्होंने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, बाहुबली नेता अनंत सिंह, सूरजभान प्रत्याशियों और अन्य आठ उम्मीदवारों का नाम लिया और उन पर आपराधिक व भ्रष्टरतापूर्ण छवि का आरोप लगाया। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि अगर सामने सिर्फ ऐसे ही उम्मीदवार हों तो बेहतर होगा कि अपना वोट NOTA को दिया जाए। उन्होंने अपने तीखे अंदाज में कहा कि “इनको वोट देने से अच्छा है चुल्लू भर पानी में डूबकर मर जाना” — यह बयान चुनावी माहौल में नया जोर-शोर का विषय बन गया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

आरके सिंह ने कहा कि वे किसी जाति या पार्टी के हिसाब से पक्षपात नहीं कर रहे, बल्कि बिहार के भविष्य और बच्चों की भलाई के लिए साफ़ सुथरे प्रतिनिधियों की जरूरत बताते हुए ऐसे प्रत्याशियों के खिलाफ चेतावनी दे रहे हैं। पिछले कुछ हफ्तों में आरके सिंह ने ही कुछ नेताओं से ‘साफ़ सफाई’ मांगने या पद छोड़ने तक की बात कही थी, जिससे पार्टी के भीतर खिंचाव के सबूत मिलते हैं। फिलहाल उनके आरोपों पर निश्चिरत उत्तर देने के लिए जिन नेताओं का नाम लिया गया है, उनसे या पार्टी नेतृत्व से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।

Share This Article