बीपीएससी 70वीं मेंस परीक्षा 25 से 30 अप्रैल तक होगी:प्रदर्शन के बीच आयोग ने जारी की डेट,
सिटी पोस्ट लाइव : BPSC 70 वीं पीटी परीक्षा री एग्जाम की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच आयोग ने मुख्य लिखित परीक्षा (मेंस) की तिथि जारी कर दी है. आवेदन 21 फरवरी से शुरू होगा. परीक्षा 25 अप्रैल 2025 से 30 अप्रैल 2025 तक पटना मुख्यालय स्थित परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी.बुधवार को हजारों छात्रों के साथ गर्दनीबाग पहुंचे खान सर ने कहा ‘बीपीएससी सीसीटीवी फुटेज जारी करे. गया नवादा के ट्रेजरी से जो प्रश्न पत्र गायब हुए हैं, उसका भी रिपोर्ट जारी करे.
Khan सर ने कहा – जब आयोग ने 19 दिसंबर को कहा था कि एग्जाम होगा तो उसने 10 दिन में कैसे क्वेश्चन पेपर तैयार करके परीक्षा भी ले लिया? प्रश्न पत्र 10 दिन में कैसे तैयार हो सकता है. BPSC जो नोटिस जारी कर रही है, उसमें काफी ज्यादा टाइपिंग एरर भी आ रहा है’.पक्ष और विपक्ष द्वारा राजनीति करने के आरोप पर खान सर ने कहा ‘हम लोग बीपीएससी से सवाल कर रहे हैं, पक्ष और विपक्ष को अपने ऊपर क्यों ला रहे हैं. यह लोग आपस में मिले जुले हैं क्या? हम लोगों को री एग्जाम दे दें, हम लोग घर बैठ जाएंगे. इन लोगों को बच्चों के तकलीफ से कोई मतलब नहीं है.
बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार ने ट्वीट करते हुए 70 मेंस बैच में एडमिशन को लेकर पोस्टर जारी किया था. ‘आप यहां प्रदर्शन कर रहे हैं और साथ-साथ 70वीं बैच के लिए एडमिशन भी ले रहे हैं’. इसका जवाब देते हुए खान सर ने कहा ‘प्रवक्ता साहब आपसे आग्रह होगा कि इस मामले में इतनी जल्दबाजी में बयान ना दें. प्रोटेस्ट बिहार में हो रहा है, बिहार में 18 तारीख से सारा नया बैच शुरू था, जिसे बंद किया गया है. तब तो मेरा केरल का भी कोचिंग बंद होना चाहिए. फिलहाल दिल्ली में प्रोटेस्ट नहीं हो रहा है तो वहां बच्चे मेंस की तैयारी कर रहे हैं.
खान सर ने मंगलवार को कहा था कि पूरे मामले की जानकारी मुख्यमंत्री को है और उन्होंने उनके विशेष सचिव दीपक सर को इस मामले को देखने के लिए कहा है. इस पर आज खान सर बोले कि सीएम तक एकदम हमारी बात पहुंच गई है. अगर वह कह दें कि बीपीएससी की बात उन तक नहीं पहुंची है तब हम अपनी बात वापस ले लेंगे. वह लोग निर्णय लें कि हमारा री एग्जाम नहीं करेंगे तो हम लोग प्रदर्शन वापस ले लेंगे.एग्जाम की मांग पूरी नहीं होने के सवाल पर कहा कि हम लोग डिजिटल तरीके से आगे अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। जैसे भी आगे प्रदर्शन होगा.