डेढ़ साल के बच्चे पर दो पिता ने ठोक दी दावेदारी, एक हिंदू तो दूसरे मुस्लिम.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : डेढ़ साल के एक बच्चे का पिता होने का दावा दो लोगों ने कर दिया है.एक दावेदार हिन्दू है तो दूसरा मुसलमान. पूर्णिया में पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में ये  अनोखा मामला सामने आया है.सरसी थाना के चंपावती गांव का शादी और धोखा के बाद बच्चे को लेकर दावेदारी का यह मामला बेहद दिलचस्प है. चंपावती की एक महिला की शादी उत्तर प्रदेश के एक हिंदू लड़का शरणदीप से हुई थी. उससे उनका डेढ़ साल का एक बच्चा भी था. लेकिन, 31 दिसंबर 2024 को पत्नी अनुपम अपने पति को छोड़कर एक मुस्लिम लड़के मोहम्मद सिराज के साथ भाग गई.अब दोनों पति बच्चे पर दावा थोक रहे हैं.

पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय श्मा के पास पहुंचा. एसपी ने इस मामले को पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिया, जहां से सभी पक्षों को नोटिस भेजा गया.नोटिस पर सभी पक्ष उपस्थित हुए तो असली कहानी सामने आ गई. महिला अनुपम का कहना था कि उनके पति शरणदीप उसके साथ मारपीट करता था, जिस कारण वह अपने बच्चे को लेकर अपने प्रेमी सिराज के पास चली गई और उनसे निकाह कर लिया. अब वह बच्चे को लेकर उसी के साथ रहेगी. वहीं सिराज का भी कहना था कि उसका 6 साल से अनुपम के साथ रिलेशन है. वह बच्चा उसी का है. लेकिन जब एसपी ने कडाई से पूछताछ की तो पता चला कि लड़की ने न तो पहले पति को तलाक दी है न ही दूसरे लड़के से उसकी शादी हुई है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

तब एसपी ने कहा कि महिला को अगर प्रेमी के साथ रहना है तो रहे, लेकिन बच्चा अपने पिता शरणदीप के साथ ही रहेगा. तब उसका प्रेमी सिराज भी लड़की को छोड़कर भाग गया और कहा कि जब बच्चा बाप के पास रहेगा तो उसकी मां भी उसी के साथ रहेगी. इसके बाद परिवार परामर्श केंद्र के पहल पर महिला अनुपम भी अपने पति शरणदीप के साथ जाने के लिए राजी हो गयी. इस तरह परिवार परामर्श केंद्र के पहल पर जहां बच्चा को उनका असली पिता मिल गया, वहीं दो समुदाय के बीच फंसा पेंच भी सुलझ गया.

Share This Article