सिटी पोस्ट लाइव
बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने एलान किया है कि राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में कल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। भारी संख्या में बिहार के लोग इसमें हिस्सा लेंगे और तिरंगा लहराकर भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाएंगे। दिलीप जायसवाल ने एलान किया कि बिहार ही नहीं पूरे देश में यह तिरंगा यात्रा कल निकाली जाएगी। राजधानी पटना में भी कल तिरंगा यात्रा निकलेगी। इसमें हाथों में तिरंगा लेकर विशाल जनसमूह सड़कों पर उतरेगा और तिरंगा लहराकर भारतीय सेना के साथ एकजुटता प्रदर्शित करेगा। इसमें किसी पार्टी का कोई झंडा-बैनर इस्तेमाल नहीं होगा। सिर्फ़ तिरंगा ही तिरंगा होगा। बीजेपी अध्यक्ष ने युवाओं से आह्वान किया कि कल बड़ी संख्या में सिर्फ़ पटना में ही नहीं बल्कि बिहार के हर शहर-कस्बों और गांवों में युवा सड़कों पर तिरंगा लेकर उतरें और तिरंगा लहराकर भारत पर नापाक नज़र डालने वाले पाकिस्तान को यह संदेश दें कि पूरा भारत भारतीय सेना के साथ खड़ा है और एकजुट है। बीजेपी अध्यक्ष ने बताया कि यह तिरंगा रैली सिर्फ़ बिहार के शहरों, कस्बों, और गांवों में ही आयोजित नहीं होगी, बल्कि पूरे देश में कल यह तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। देश के किसी भी कोने में इस तिरंगा यात्रा में बीजेपी या किसी पार्टी का कोई झंडा-बैनर इस्तेमाल नहीं होगा, सिर्फ़ तिरंगा ही तिरंगा दिखेगा। दिलीप जायसवाल ने कहा कि आम नागरिक राजधानी पटना, जिला मुख्यालय और प्रखंड मुख्यालय में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा निकालेंगे। इस तिरंगा यात्रा में नारे लगेंगे कि देश सेना के साथ है और बिहार के हर चौक-चौराहे पर कल यह तिरंगा यात्रा निकलेगी।
बीजेपी अध्यक्ष का एलान, पूरे बिहार में कल निकालेंगे तिरंगा यात्रा, उमड़ेगी भीड़