सिटी पोस्ट लाइव : आज महाशिवरात्रि है.बिहार के तमाम शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लाईन लगी है.सुबह 3 बजे से श्रद्धालुओं का पहुंचा शुरू हो गया था.सभी मंदिरों के बाहर लंबी लाइन लगी है.सोनपुर हरिहर नाथ मंदिर हो या फिर कोई छोटा बड़ा shiv मंदिर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है.महाशिवरात्रि पर पटना में बुधवार को कुल 31 झांकियां निकाली जाएंगी.देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में पहली बार झारखंड पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित की जा रही शिव बारात में श्रद्धालु को एक साथ 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सकेंगे.
पटना में झांकी दोपहर तीन बजे से निकलनी शुरू होगी. यह झांकी खाजपुरा शिव मंदिर शाम 5 बजे पहुंचेगी. समिति की ओर से झांकियों का अभिनंदन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शिव मंदिर के पास किया गया है.बुधवार की शाम 7 बजे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत तमाम मंत्री शोभा यात्राओं का अभिनंदन कर झांकियों की आरती उतारेंगे. मुख्य समारोह स्थल के पास बैरिकेडिंग की गई है. खाजपुरा शिव मंदिर के पास 60 फीट लंबे मुख्य मंच के अलावा दो और मंच तैयार किए गए हैं. मुख्य मंच पर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे.
पटना महाशिवरात्रि पर भीड़ के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. डीएम चंद्रशेखर ने बताया कि ‘सार्वजनिक स्थलों पर सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए फोर्स और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं. विधि-व्यवस्था मैनेज करने के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद है.राजधानी के 76 प्रमुख स्थानों पर दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को तैनात किया गया है.’डीएम ने बताया कि ‘महाशिवरात्रि के पर सार्वजनिक स्थानों पर हर एक गतिविधि को सीसीटीवी की मदद से नजर रखी जा रही है.वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है. ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है.
पटना के सिविल सर्जन ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर खाजपुरा शिव मंदिर के पास जिला नियंत्रण कक्ष में सभी आवश्यक दवाएं रखने का निर्देश दिया गया है.एंबुलेंस भी तैनात किये गये हैं.गंगा नदी समेत अन्य सभी घाटों पर सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए गए हैं. 26 फरवरी की सुबह से लेकर देर शाम तक गंगा घाटों पर SDRF की तैनाती की गई है.SDRF की टीम को गांधी घाट, कलेक्ट्रेट घाट, पहलवान घाट, कुर्जी बालू पर घाट, एलसीटी घाट, दीघा पाटलिपुत्र घाट, गायघाट, भद्र घाट, महावीर घाट, कंगन घाट, नासरीगंज घाट, दानापुर पीपा पुल घाट तक, बाढ़ उमानाथ घाट, अलखनाथ घाट, हल्दी छपरा घाट पर तैनात किये गये हैं.