DGP की बेटी बेंगलुरु एयरपोर्ट पर गिरफ्तार,दुबई से तस्करी कर लाई थी 14 Kg. सोना.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : सैंडलवुड अभिनेत्री रान्या राव को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. रान्या, पुलिस महानिदेशक (पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन) रामचंद्र राव की बेटी हैं. सोमवार रात को केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (KIA) पर DRI अधिकारियों ने उन्हें पकड़ा. एक्ट्रेस और डीजीपी की बेटी के सोना तस्करी में अरेस्टिंग की खबर फैलते ही राज्य में हड़कंप मच गया.डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि रान्या दुबई से आई थीं. उनके शरीर पर बेल्ट में 14 किलो सोने की छड़ें छिपाई गईं थीं. साथ ही 800 ग्राम सोने के गहने भी मिले.

 मंगलवार शाम को उन्हें जज के सामने पेश किया गया. जज ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जांचकर्ताओं को शक है कि रान्या एक सोने की तस्करी करने वाले गिरोह का हिस्सा हैं. यह गिरोह पिछले कुछ महीनों से बेंगलुरु हवाई अड्डे के जरिए सक्रिय है.32 साल की रान्या ने कुछ कन्नड़ फिल्मों में काम किया है. इनमें सुदीप स्टारर ‘मानिक्य’ और गणेश स्टारर ‘पटाकी’ शामिल हैं. उन्होंने विक्रम प्रभु स्टारर तमिल फिल्म ‘वगाह’ में भी काम किया है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सूत्रों के मुताबिक, रान्या की लगातार विदेश यात्राओं के कारण DRI को उन पर शक हुआ.इस साल की शुरुआत से उन्होंने 10 से ज्यादा यात्राएं कीं. KIA पर तैनात एक अधिकारी ने कहा कि अधिकारियों को शक हुआ और उन्होंने खाड़ी देशों की उनकी कई छोटी यात्राओं पर नज़र रखना शुरू कर दिया.

Share This Article