विधान परिषद में दिखेंगे राबड़ी के मुंहबोले भाई सुनील कुमार सिंह
सिटी पोस्ट लाइव : बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवा दिन है.आज गुरुवार को सरकार थर्ड सप्लीमेंट्री बजट सदन में पेश करेगी. बिहार सरकार का थर्ड सप्लीमेंट्री बजट 50 हजार करोड़ के आसपास का होगा. जिसका फोकस सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा पर रहेगा. बजट 2024-25 के सप्लीमेंट्री बजट से यात्रा के दौरान किए गए वादे को एक हद तक कवर करना है.लंच के बाद वित्तीय कार्य में इसे पास कराया जाएगा.सत्र के दूसरे हाफ में बजट 2025-26 पर चर्चा होगी. वित्तीय कार्य के पहले सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही प्रश्न काल से शुरू होगी. इसमें सहकारिता विभाग, भूमि एवं राजस्व विभाग समेत विभागों से कुल 125 सवालों को चयनित किया गया है. जिसका जवाब विभागीय मंत्री देंगे.
लंच के बाद पूरे समय बजट पर चर्चा होगी. प्रश्नकाल के बाद विधायक पवन कुमार यादव, अजीत शर्मा, मो.आफाक आलम, अजय कुमार, समीर कुमार महासेठ समेत अन्य सदस्यों की तरफ से ध्यानाकर्षण की सूचना पेश की जाएगी. इस पर सहकारिता विभाग, खेल विभाग और पंचायती राज विभाग के मंत्री अपना पक्ष रखेंगे.बजट सत्र के चौथे दिन सदन के अंदर शांति से काम निपटाए गए. बजट पर चर्चा हुई और सदन के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने तेजस्वी को चुनाव में महागठबंधन का चेहरा नहीं बताकर विवाद खड़ा किया.
जेडीयू नेता खालिद अनवर ने औरंगजेब को अच्छा शासक बताकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया. सदन के आखिर में शामिल हुए तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार को भी जवाब दिया. विधानसभा के बाहर उन्होंने कहा कि वे क्या उनके पिता को सीएम बनाएंगे. हमने नीतीश कुमार को दो बार मुख्यमंत्री बनाया है.