निर्माण कंपनी को डिबार करनेवाले DYCM दिल्ली तलब, अमित शाह से हुई मुलाक़ात.

City Post Live

Bihar News : बजट सत्र छोड़कर दिल्ली गए , गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

सिटी पोस्ट लाइव : हजारों करोड़ रुपये के पूल निर्माण में घोर लापरवाही बरतानेवाली कंपनी को डिबार करनेवाले पूर्व पथ निर्माण मंत्री-उप-मुख्यमंत्री विजय  सिन्हा को अमित शाह ने दिल्ली तलब किया है.उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. वे बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के बीच में ही अचानक दिल्ली रवाना हुए थे.पिछले सप्ताह हुए बिहार मंत्रिमंडल फेरबदल में विजय सिन्हा से पथ निर्माण विभाग छिन लिया गया था.ये तकलें लगाईं जा रही थी कि निर्माण कंपनी एसपी सिंगला के खिलाफ कारवाई करने की वजह से उनसे विभाग छिन लिया गया.

विजय ने भले खुल्लेयाम अपना मंत्रालय छीने जाने का विरोध नहीं किया लेकिन सिंगला कंपनी के खिलाफ कारवाई जरुर कर दी.उसे डिबार कर दिया.उन्होंने एसपी सिंगला कंपनी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कंपनी के खिलाफ उन्होंने कलम चला दी है.उनके फैसले को कोई बदल नहीं सकता.माना जा रहा है कि विजय सिन्हा को मनाने के लिए ही अमित  शाह ने उन्हें दिल्ली तलब किया है.चुनावी साल है ऐसे में जनता के बीच ये संदेश जाना कि बिहार में निर्माण कम्पनियाँ मंत्री के विभाग भी बदलवा देने का दमखम रखती है ,चुनाव में काफी नुकशान पहुंचा सकता है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, विजय कुमार सिन्हा के पास खनन विभाग, पथ निर्माण विभाग सहित एक अन्य विभाग थे. लेकिन मंत्रिमंडल में भाजपा कोटे से सात सदस्यों को शामिल किए जाने के बाद विजय सिन्हा के विभागों में बदलाव किया गया. उनसे दो विभाग ले लिए गए. साथ ही कृषि विभाग का जिम्मा उन्हें दिया गया जबकि खनन विभाग भी विजय सिन्हा के पास यथावत है. गृह मंत्री अमित शाह से अमित शाह से हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और डायरी भेंट की.एसपी सिंगला कंपनी के खिलाफ कारवाई के बाद अब अगुवानी पूल के कंसल्टिंग का काम लेनेवाली कंपनी रोडिक के खिलाफ भी कारवाई की मांग उठने लगी है.जेडीयू के विधायक डॉक्टर संजीव ने आरोप लगाया है कि 63 CONSULTENCY फीस लेनेवाली रोडिक कंपनी के खिलाफ सरकार ने कोई कारवाई नहीं की है.

TAGGED:
Share This Article