बिहार की बेटी को न्याय दिलाने के लिए आगे आए तेज प्रताप: PM मोदी और योगी को लिखा पत्र, छात्रा की मौत मामले में CBI जांच की मांग

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव
बिहार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक बिहारी छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में न्याय की गुहार लगाई है। तेज प्रताप यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर इस पूरे प्रकरण की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराने की मांग की है।

क्या है पूरा मामला?
यह मामला पिछले वर्ष का है। बिहार के रोहतास (सासाराम) जिले के तकिया मोहल्ले की रहने वाली 17 वर्षीय स्नेहा सिंह कुशवाहा वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में रहकर इंटर की पढ़ाई कर रही थी। 1 फरवरी 2025 को हॉस्टल के कमरे में उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला था। स्थानीय पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला माना था, लेकिन मृतका के परिजनों ने शुरू से ही हॉस्टल संचालक पर हत्या और बलात्कार का गंभीर आरोप लगाया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

परिजनों की व्यथा देख भावुक हुए तेज प्रताप
हाल ही में मृतका के माता-पिता ने पटना में तेज प्रताप यादव के आवास पर जाकर मुलाकात की और न्याय न मिलने की अपनी व्यथा साझा की। घटना को एक वर्ष बीत जाने के बाद भी दोषियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से परिवार टूट चुका है। परिजनों की गुहार सुनने के बाद तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया (X) पर जानकारी दी कि यह मामला बेहद गंभीर है और इसमें स्थानीय स्तर की जांच निष्पक्ष नहीं हो पा रही है।

https://twitter.com/TejYadav14/status/2013652548008452223?s=20

CBI जांच ही एकमात्र रास्ता
तेज प्रताप यादव ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि पीड़िता बिहार की बेटी थी जिसकी निर्मम हत्या ने समाज को झकझोर दिया है, इसलिए उन्होंने स्थानीय जांच के प्रभावित होने की आशंका जताते हुए मामले को तुरंत CBI को सौंपने, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को न्याय व सुरक्षा देने की मांग की है ताकि उत्तर प्रदेश एवं केंद्र सरकार इस मर्माहत करने वाली घटना पर संज्ञान लेकर उचित कदम उठा सकें।

Share This Article