DTO अनिल कुमार दास के घर पर विजिलेंस का छापा,आय से अधिक संपति का मामला

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस की टीम ने बिहारशरीफ में डीटीओ अनिल कुमार दास के ठिकानों पर छापामारी कर रही है. छापामारी सुबह 6 बजे से जारी है. इसमें क्या कुछ मिला है इसे लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. छापामारी के कारण मीडिया को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है.यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति मामले से जुड़ी बताई जा रही है.

शुक्रवार सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच विजिलेंस की दो गाड़ियां बिहारशरीफ स्थित डीटीओ के किराए के फ्लैट पर पहुंचीं. डीएसपी चंद्र भूषण सिंह के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम ने फ्लैट को अंदर से बंद कर तलाशी अभियान शुरू किया.छापामारी जारी रहने के कारण फिलहाल मीडिया को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है. विजिलेंस अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं. अनिल कुमार दास मूल रूप से जमुई जिले के रहने वाले हैं.विजिलेंस की इस कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article