बिहार के 12 जिलों में हो सकती है बारिश, तापमान में 2 से 3 डिग्री तक आ सकती है गिरावट.

City Post Live

Bihar Weather Today: बिहार में अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

सिटी पोस्ट लाइव :बिहार के मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है.मौसम विभाग के अनुसार  अगले 24 घंटे में मौसम में बदलाव की संभावना है. 12 जिलों में बारिश हो सकती है. तापमान में भी 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है. 21-23 मार्च के बीच भी प्रदेश के 13 जिलों के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है.न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, 19 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बने रहने की संभावना है.

24 घंटों के दौरान गरज-तड़क के साथ पूर्वी व पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर व कटिहार जिले के एक या दो स्थानों पर गरज-तड़क के साथ हल्की वर्षा की संभावना है. 21-23 मार्च के बीच भी उत्तर-पूर्व, दक्षिण-मध्य, दक्षिण-पूर्व भागों के 13 जिलों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है.बीते 24 घंटों के दौरान पटना समेत अधिसंख्य भागों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है.पटना का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस जबकि 16.0 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

 गया के डोभी में 1.8 मिमी, औरंगाबाद में 1.5 मिमी, गया के इमामगंज में 0.2 मिमी, भागलपुर में 0.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई. पटना का अधिकतम तापमान सोमवार को 1.2 डिग्री सेल्सियस के साथ 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 37.3 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.सासाराम, अरवल, औरंगाबाद, गया, नालंदा व बांका को छोड़ कर पटना सहित सभी शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई. पटना व आसपास इलाकों में पछुआ के कारण शुष्क बना रहा

TAGGED:
Share This Article