मधेपुरा यूनिवर्सिटी से लौटते समय सड़क दुर्घटना में घायल छात्र की मौत

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

सहरसा। सहरसा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में घायल युवक की मौत हो गई। यह हादसा मधेपुरा-सहरसा मुख्य मार्ग पर उस समय हुआ जब युवक बाइक से घर लौट रहा था और तेज रफ्तार में सामने से आ रहे ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। मृतक की पहचान बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही पंचायत स्थित कमलपुर वार्ड 15 निवासी सुधाकर शर्मा के 18 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार के रूप में हुई है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

आकाश दो भाइयों में सबसे बड़ा था और हाल ही में इंटरमीडिएट परीक्षा पास की थी। वह किसी जरूरी काम से मधेपुरा यूनिवर्सिटी गया था और घर लौटते समय यह हादसा हो गया। दुर्घटना पुल के पास हुई, जहां एक अज्ञात ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे सहरसा शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, सहरसा सदर थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share This Article