पटना में पुलिस मुठभेड़ के बाद 2 लाख के इनामी अपराधी समेत 3 गिरफ्तार.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में अपराधी लगातार पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं.पुलिस भी अपनी साख बचाने के लिए एनकाउंटर से परहेज नहीं कर रही.शनिवार की रात नौबतपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस की मुठभेड़ हो गई.. पटना के फुलवारी शरीफ डीएसपी 2 दीपक कुमार के नेतृत्व में अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस पर अपराधियों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी.जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाई. पूरे गांव को घेर लिया गया और रात में चले इस पुलिस ऑपरेशन में पटना पुलिस ने अपराधियों को सरेंडर करने के लिए मजबूर कर दिया.

भरत शर्मा  कुख्यात जटहा का भाई है.पटना पुलिस और अपराधियों के बीच लगभग एक घंटे तक मुठभेड़ जारी रहा. मौके का फायदा उठाकर काई अपराधी भागने में कामयाब रहे.सिटी एसपी पश्चिमी सरथ आर एस के अनुसार  पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधकर्मी शेखपुरा में डेरा जमाए हुए है. रेकी करने के बाद फुलवारी शरीफ डीएसपी 2 दीपक कुमार के नेतृत्व में स्पेशल टीम और थाने की पुलिस के साथ गांव को घेरकर छापेमारी की जिसमें अपराधियों ने पुलिस को देख गोलियां चलानी शुरू कर दी. इसकी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी 7 से 8 राउंड गोलियां चलाई. अपराधियों की तरफ से भी 7 से 8 राउंड गोलियां पुलिस पार चलाई गईं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इनामी अपराधी भरत कुमार और उसके दो साथी रोहित कुमार और शिवम् कुमार की निशानदेही पर और जगहों पर छापेमारी की जा रही है. इनके पास से 3 पिस्टल और भारी संख्या में जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. पकड़े गए अपराधी कई हत्या और रंगदारी कांड में फरार थे और पुलिस तलाश कार रही थी. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

Share This Article