शेखपुरा को नई दिल्ली तक समर स्पेशल ट्रेन की सौगात, लोजपा रा नेता ने जताया आभार

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
शेखपुरा/पटना :
शेखपुरा जिला वासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। रेल मंत्रालय द्वारा शेखपुरा से नई दिल्ली के लिए समर स्पेशल ट्रेन के परिचालन की घोषणा की गई है। यह ट्रेन 6 मई से 11 जुलाई 2025 तक हर मंगलवार और शुक्रवार को गाड़ी संख्या 04063 के रूप में चलाई जाएगी।

यह गाड़ी शेखपुरा जंक्शन से सुबह 7:00 बजे रवाना होकर, नवादा और गया होते हुए, अगले दिन सुबह 3:15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें 10 जनरल, 7 स्लीपर, 1 थर्ड एसी, और 2 दिव्यांग सह गार्ड कोच शामिल हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इस सौगात की घोषणा के बाद जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और जमुई सांसद अरुण भारती का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “देश की आज़ादी के बाद पहली बार शेखपुरा को नई दिल्ली से जोड़ने वाली ट्रेन चल रही है, यह गौरव का क्षण है।”

वहीं, दैनिक यात्री सलाहकार समिति के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने भी रेलवे के इस कदम की सराहना की है और कहा है कि इससे यात्रियों की सुविधा में बढ़ोतरी होगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह ट्रेन पहले नई दिल्ली से गया तक ही चलाई जा रही थी, लेकिन अब इसका विस्तार शेखपुरा तक कर दिया गया है। शेखपुरा जंक्शन के प्रबंधक ने बताया कि ट्रेन कुल 20 ट्रिप्स के लिए संचालित होगी और इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Share This Article