सिटी पोस्ट लाइव : बिहार के मौसम में लगातार बदलाव जारी है. रविवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई. राजधानी समेत अधिसंख्य भागों में बादल छाए रहने कुछ स्थानों पर गरज-तड़क के साथ हल्की वर्षा होने से तापमान में गिरावट आने के साथ मौसम सामान्य बना रहा.आज सोमवार को भी सात जिलों में बारिश के आसार हैं. मौसम साफ होने के बाद एक बार फिर तापमान में इजाफा होगा. 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री का इजाफा होगा.
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पछुआ के कारण मौसम शुष्क होने के साथ तीन से चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की वृद्धि की संभावना है. तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री वृद्धि का पूर्वानुमान है.बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई. कुछ स्थानों का अधिकतम तापमान में दो से पांच डिग्री की वृद्धि व शेष जिलों का तापमान सामान्य बना रहा.प्रदेश के फारबिसगंज में 33.2 मिमी, नरपतगंज में 24.0 मिमी, रानीगंज में 23.4 मिमी, जयनगर में 17.8 मिमी, पूर्णिया में 15.8 मिमी, मधेपुरा में 9.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई.
रविवार को राजधानी के अधिकतम तापमान में सामान्य से 2.3 डिग्री की वृद्धि के साथ 31.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि 34.1 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित 25 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई.मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका व मधेपुरा में गरज-तड़क के साथ हल्की वर्षा को लेकर संभावना जताई है.