:
सिटी पोस्ट लाइव : चुनावी साल में महिला शिक्षकों को बिहार सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है.दूरी के आधार पर स्थानान्तरण के लिए आवेदन देने वाली 40 हजार महिला शिक्षकों का ऐच्छिक तबादला इसी महीने में कर दिया जाएगा. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने कहा कि पुरुष शिक्षकों को अभी इंतजार करना होगा. उनसे पहले प्रधान शिक्षक प्रधानाध्यापक और तीसरे चरण में नियुक्ति शिक्षकों का पदस्थापन किया जाएगा.
शिक्षक नेताओं ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार होली जैसे महान पर्व एवं रमजान जैसे पवित्र त्योहारों पर भी शिक्षकों को वेतन नहीं देना चाह रही है. वेतन नहीं मिलने के कारण शिक्षकों के बीच भुखमरी के साथ-साथ इलाज नहीं करा पा रहे हैं.ऐसी स्थिति में शिक्षक करो एवं मरो की स्थिति में है. संघ सरकार से मांग करती है कि शिक्षकों का वेतन दो दिनों के अंदर सुनिश्चित करें, नहीं तो शिक्षक बाध्य होकर सरकार के विरुद्ध आंदोलन करेंगी, जिसकी सारी जवाबदेही सरकार की होगी.