घर में घुसकर 13 वर्षीय बच्ची की बेरहमी से हत्या

कुल्हाड़ी से वार कर चेहरे और सिर को किया गया छलनी

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

मुंगेर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नया टोला बेनीगीर में दर्दनाक वारदात सामने आई, जहां मस्जिद के इमाम मो. फकरुद्दीन की 13 वर्षीय बेटी समीरा परवीन की निर्मम हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर कुल्हाड़ी से उसके चेहरे और सिर पर कई बार वार किए।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

अलविदा नमाज के दौरान हुई वारदात

घटना उस वक्त घटी जब परिवार के सभी सदस्य अलविदा की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए हुए थे। समीरा अपने छोटे भाई-बहनों के साथ घर पर थी। जब परिवार के लोग वापस लौटे, तो उसकी बड़ी बहन ने उसे खून से लथपथ पाया। आनन-फानन में उसे मुंगेर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एफएसएल टीम ने जुटाए सबूत

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सैयद इमरान मसूद समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम को बुलाकर मौके से कई साक्ष्य जुटाए गए और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को जब्त कर लिया गया। एसपी ने कहा कि अपराधी को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई होगी।

घर के भीतर से ही जुड़ा हो सकता है सुराग

सूत्रों के मुताबिक, समीरा की मां का निधन दस साल पहले हो गया था। परिवार में पांच बहनें और तीन भाई हैं। प्रारंभिक जांच में बहन जास्मिन पर शक जताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कपड़े पहनने को लेकर दोनों बहनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद जास्मिन ने गुस्से में कुल्हाड़ी से वार कर दिया। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।

Share This Article