:गोपालगंज से क्यों कर रहे हैं बिहार चुनाव का शंखनाद? गणित, जानें अंदरखाने की बात
Amit Shah Bihar Visit
सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में बीजेपी का चुनावी शंखनाद करने के लिए आज अमितशाह पटना पहुँच चुके हैं. अमित शाह अपने चुनावी अभियान की शुरुवात आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के गृह जिले गोपालगंज से कर रहे हैं.गोपालगंज में वो जनसभा को संबोधित करेगें.सारण-चंपारण की 45 सीटों को जितने के लिए इस अभियान की शुरुवात गोपालगंज से हो रही है. रविवार को गोपालगंज के . निर्माणाधीन पुलिस लाइन के मैदान में दिन के 1.30 बजे जनसभा होगी.
जनसभा से पहले एनडीए के नेताओं के साथ बड़ी बैठक होगी. सारण-चंपारण की 45 विधानसभा सीटों पर चुनाव की रणनीति बनेगी. अमित शाह की जनसभा और होनेवाली बड़ी बैठक को लेकर बीजेपी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है.बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जनसभा कई मायनों में खास मानी जा रही. चुनाव में अब भले ही छह महीने का वक्त बाकी हो, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है. जनसभा को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जोश और उत्साह का माहौल है.
बीजेपी ने अमित शाह के जरिए बिहार में अपनी ताकत को फिर से साबित करने की योजना बनायी है. ये जनसभा इसके पहले कदम के रूप में देखी जा रही है. बीजेपी का लक्ष्य 2025 के विधानसभा चुनाव में अपना प्रभाव बढ़ाने का है और अमित शाह की जनसभा उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है. आखिर क्या है सारण व चंपारण की 45 महत्चपूर्ण सीटों पर नजर, इसके बारे में जानने के लिए बीजेपी नेताओं की रणनीति को समझाना होगा.
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी की रणनीति तेज हो गई है. पार्टी की पहले चरण में नजर राज्य के सारण और चंपारण जिलों की कुल 45 सीटों पर है, जिनमें गोपालगंज, सीवान, छपरा, मोतिहारी और बेतिया जैसी महत्वपूर्ण सीटें शामिल हैं. अमित शाह की जनसभा में सारण और चंपारण के कई प्रमुख नेता, सांसद, एमएलसी और विधायक शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं. इन क्षेत्रों में बीजेपी की पकड़ को मजबूत करने के लिए पार्टी ने खास रणनीति तैयार की है. गोपालगंज, जो सारण और चंपारण के सीमावर्ती जिले के रूप में अहम है, यहां छह विधानसभा सीटें हैं. इनमें से चार सीटों पर एनडीए का कब्जा है, जबकि पहले ये छह सीटें एनडीए के खाते में गई थीं. बीजेपी का लक्ष्य इन सभी छह सीटों पर विजय प्राप्त करना है.
सीवान जिले में आठ और छपरा में 10 विधानसभा सीटें हैं, जिन पर पार्टी की नजर है. चंपारण में मोतिहारी की 12 सीटें और बेतिया की नौ सीटें भी बीजेपी की रणनीति का हिस्सा हैं. इन सभी सीटों पर आगामी चुनाव में बीजेपी के समर्थन को बढ़ाने के लिए पार्टी दिग्गज नेताओं के साथ अपनी सियासी सक्रियता को बढ़ाने की योजना बना रही है.