एक्ट्रेस से प्रोड्यूसर तक: हुमा कुरैशी ने उठाया बड़ा कदम, जानें वजह…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने निर्माता बनने का फैसला किया है। वे जल्द ही अपनी पहली प्रोडक्शन फिल्म भी रिलीज करने वाली हैं। उन्होंने निर्माता बनने के पीछे का कारण भी बताया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, हुमा कुरैशी एक्ट्रेस के बाद अब प्रोड्यूसर में कदम रखने वाली है। उन्होंने इस फैसले को लेकर कई खुलासे किए है। एक्ट्रेस और उनके भाई साकिब सलीम जल्द ही अपनी पहली प्रोडक्शन फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ रिलीज करने वाली हैं। वहीं, अब दोनों ने निर्माता बनने का फैसला लिया है। इसे लेकर हुमा ने कहा- अभिनेत्री के तौर पर उन्हें हमेशा दूसरों के चुने हुए रोल पर निर्भर रहना पड़ता था। इससे उनमें निराशा थी, क्योंकि वे और भी बहुत कुछ कर सकती थीं। इसी कारण मैं और साकिब ने खुद कहानियां बनाने का फैसला किया। और उनकी पहली प्रोडक्शन फिल्म जल्द रिलीज होगी और इसके बाद हुमा एक इन्वेस्टिगेटिव फिल्म ‘बयान’ में नजर आएंगी।

हालांकि, 39 साल की एक्ट्रेस ने अपने शानदार एक्टिंग से दर्शकों का खूब दिल जीता है। उन्होंने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘डेढ़ इश्किया’ और ‘जॉली एलएलबी 2’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। अब वह नई और अच्छी कहानियां लाना चाहती हैं।

Share This Article