अमित शाह को तेजस्वी का चैलेंज,लालू जी को छोडिये ,तेजस्वी से ही फरिय लीजिये.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चैलेंज करते हुए कहा कि लालू यादव को छोड़िए.तेजस्वी को ही आप आमने-सामने बातचीत के लिए बुला लीजिए. आप लोगों के लिए तेजस्वी ही काफी है. सारे आंकड़ों का जवाब आपको सही-सही तेजस्वी दे सकता है.लालू यादव ने कब अपने भाई और भाभी को विधायक बनवाया. इसकी जानकारी ही नहीं है आपको. अगर छेड़िएगा तो हम भी नहीं छोड़ेंगे.

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार को इस हालत में देखकर चिंता होती है. उनके साथ क्या हो रहा है. मैंने उनके साथ काम किया है.ललन सिंह तो आपको हरिश्चंद्र कह रहे हैं. ललन सिंह तो बीजेपी में हैं. लेकिन अमित शाह जिधर कहेंगे, उधर उठेंगे, बैठेंगे और नाचेंगे भी. ललन सिंह का दिल, मन सब पीएम मोदी और शाह के साथ है.तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी वाले हमलोगों से पूछते हैं कि लालू यादव ने क्या किया. 17 महीने का ही हम बता देते हैं कि हमने क्या किया. IT, टूरिज्म पॉलिसी हमने दिलाया. 3.50 लाख युवाओं को रोजगार दिया. नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दिलवाया. टोला सेवक, शिक्षा मित्र का मानदेय दोगुना किया.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

वक्फ बिल को लेकर तेजस्वी ने कहा कि लालू जी बीमार अवस्था में धरना पर गर्दनीबाग पहुंचे थें. इस बिल का हम विरोध करते है. यह लोग RSS का एजेंडा ठोकना चाहते हैं जिनको हम लोग स्वीकार नहीं करना चाहते हैं.

Share This Article