सिटी पोस्ट लाइव :बीपीएससी परीक्षा मामले को लेकर छात्र नेता दिलीप ने बिहार के मशहूर शिक्षक खान सर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. छात्र नेता ने बीपीएससी 70वीं पीटी मामले में खान सर पर छात्रों को गुमराह करने का आरोप लगाया है. अब छात्र नेता ने खान सर से सबूत की मांग कर दी है. छात्र ने पूछा कि 1000 करोड़ रुपए किसके खाते में गए खान सर इसका हिसाब दें.छात्र नेता का कहना है कि खान सर ने बिना नाम लिए बीपीएससी परीक्षा में सेटिंग का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि अधिकारी और उनकी पत्नी के अकाउंट में 1000 करोड़ रुपये डाले गए थे.
छात्र नेता ने सवाल उठाया है कि जब खान सर के पास इतना बड़ा सबूत था तो उन्होंने इसे कोर्ट के सामने क्यों नहीं रखा.अब इस मामले में दिलीप ने सबूत नहीं देने पर आंदोलन की चेतावनी दी है. छात्र नेता ने कहा कि अगर खान सर सबूत कोर्ट में दिए होते तो बीपीएससी 70वीं पीटी का री-एग्जाम जरूर होता. ऐसे में साफ तौर पर समझा सकता है कि खान सर ने बीपीएससी छात्रों को गुमराह करने का काम किया है.
बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर खान सर बीते दिनों अभ्यर्थियों के आंदोलन में शामिल हुए थे. खान सर धरना स्थल से लेकर सड़क तक बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था. वहीं इस दौरान खान सर ने बीपीएससी पर सीट बेचने का आरोप लगाया था. इसके बाद बीपीएससी ने खान सर को नोटिस भेजा था. इस नोटिस में आयोग ने पूछा है कि आपने किस आधार पर सीट बेचने का आरोप लगाया है. बीपीएससी ने खान सर को जो लीगल नोटिस भेजा था, उसमें कहा गया था कि उन्होंने आयोग पर जो टिप्पणी की है, वह न सिर्फ अपमानजनक बल्कि निराधार भी है. उन्होंने बीपीएससी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए उकसाया. जिससे कानून व्यवस्था खराब हुई. खान सर का यह काम अनुचित और गैरकानूनी है.