सिटी पोस्ट लाइव : बिहार प्रदेश कांग्रेस का अगर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनना है तो 20 लाख रूपये देना होगा.ये रकम चुकाकर आप प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बन सकते हैं.इतना ही नहीं पैसा देकर कार्यकारी अध्यक्ष पद हाशिल करनेवाला प्रदेश अध्यक्ष से ज्यादा पावरफुल होगा. ऐसा दावा करनेवाला कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पीए का है.लेकिन ये पीए वरोंग नंबर डायल कर फंस गया. कांग्रेस के नेता प्रवीण कुशवाहा को कॉल कर 15-20 लाख देने पर बिहार प्रदेश का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बना देने का दावा किया.
ऑफर स्वीकार करने के बाद राहुल गांधी के तथाकथित ईन दोनों पीए को एग्जीबिशन रोड के लेमन ट्री में ठहराया गया. प्रवीण ने अपने करीबी आदित्य को होटल भेजा. गौरव ने 2 लाख ले लिए और फिर वहां से धीरे से खिसक गया. आदित्य और अन्य लोग समझ गए कि दोनों ठग हैं.उसके बाद रजत को आदित्य और अन्य लोगों ने होटल में पकड़ लिया और गांधी मैदान थाने की पुलिस को सूचना दे दी. पुलिस पहुंची और उसे पकड़कर थाने ले आई. गांधी मैदान थानेदार ने बताया कि दोनों पर केस दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है.
चर्चा है कि पटना पहुंचने के बाद गौरव और रजत ने बिहार के पूर्व मंत्री कांग्रेस के विधायक अफाक आलम को भी कॉल कर प्रदेश कांग्रेस में पद देने के लिए मोटी रकम की मांग की थी. लेकिन अफाक ने आलम ने इनकार कर दिया.गौरव और रजत पर पंजाब, राजस्थान, हरियाणा समेत कई राज्यों में करोड़ों रुपए की ठगी करने का केस दर्ज है. रजत 6 महीने तक जेल में भी रह चुका है. पुलिस गौरव का सुराग लगाने में जुटी है. उसने मोबाइल बंद कर लिया है. रजत का कहना है कि मुझे ठगी की रकम में से 10 प्रतिशत कमीशन मिलता है.
कांग्रेस नेताओं से ठगी करता था. रजत हरियाणा के सिरसा का रहने वाला है. वह राहुल गांधी का पीए कनिष्क सिंह बनकर बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत उन तमाम राज्यों के कांग्रेसी नेताओं को फोन करता था, जहां चुनाव होने वाले हैं या प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की तैनाती की जानी है.