नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए डॉ. संतोष सुमन, सम्राट चौधरी को कमान मिलते ही कह दी ये दिल जीतने वाली बात!..

Ritu Raj

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने सम्राट चौधरी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के विधानमंडल दल का नेता चुने जाने पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। उन्होंने इस निर्णय का स्वागत करते हुए बिहार के भविष्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण साझा किया।

सम्राट चौधरी के नेतृत्व पर अटूट विश्वास;
डॉ. सुमन ने सम्राट चौधरी की सराहना करते हुए उन्हें एक ऊर्जावान और दूरदर्शी राजनेता बताया। उन्होंने कहा- “सम्राट जी के साथ हमारा पुराना और गहरा कार्य अनुभव रहा है।” वहीं, “पार्टी के शुरुआती दिनों से ही उनका मार्गदर्शन हमारे संगठन को मजबूती देने में सहायक रहा है।” इसके साथ ही उनके नेतृत्व में एनडीए न केवल सशक्त होगा, बल्कि बिहार में सुशासन और विकास की नई लहर आएगी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सुशासन के एक युग की विदाई;
मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे पर चर्चा करते हुए डॉ. सुमन काफी भावुक नजर आए। उन्होंने उनके कार्यकाल को बिहार का “स्वर्णिम अध्याय” करार दिया। “नीतीश कुमार जी का इस्तीफा एक युगांतकारी क्षण है। उन्होंने अपनी संवेदनशील सोच और अटूट प्रतिबद्धता से बिहार को विश्व स्तर पर एक नई पहचान दी है। उनका अनुभव और आशीर्वाद भविष्य में भी हमारे लिए प्रेरणा का मुख्य स्रोत बना रहेगा।”

NDA के प्रति ‘हम’ की प्रतिबद्धता;
डॉ. सुमन ने स्पष्ट किया कि हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) पूरी मजबूती के साथ एनडीए गठबंधन के साथ खड़ी है। उन्होंने संकल्प लिया कि पार्टी सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी और नीतीश कुमार द्वारा दिखाए गए विकास के मार्ग को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।

Share This Article