सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में अपराधियों का मनोबल बहुत बढ़ गया है. राजधानी पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया है.हथियारबंद अपराधियों ने एक कारोबारी के घर पर हमला परिवार को बंधक बना लिया. सवा करोड़ के जेवरात और नकदी लूट लिया.पुलिस के अनुसार पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के धनुकी मोड़ स्थित नालंदा कॉलोनी में दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने एक स्पेयर पार्ट्स के कारोबारी के घर में घुसकर भीषण डकैती की.
हथियारबंद अपराधियों ने परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बनाकर घर में रखे लगभग सवा करोड़ मूल्य के जेवरात और एक लाख 20 हजार नगद लूट लिये. घटना को अंजाम देने के बाद सभी डकैत मौके से फरार होने में सफल हो गए. पीड़ित कारोबारी द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बादपुलिस ने मौ पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की.घटना के बाद डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की.
बताया जाता है कि घटना के वक़्त परिवार के सभी सदस्य घर में ही मौजूद थे, इसी दौरान 5-6 की संख्या में हथियारबंद अपराधी घर में प्रवेश कर गए. देखते ही देखते पिस्तौल का भय दिखाकर परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया. इस दौरान हथियारबंद अपराधियों ने घर में रखे लगभग सवा करोड़ मूल्य के जेवरात और 1 लाख 20 हजार रुपए लूट लिए. घटना के संबंध में पूछे जाने पर पीड़ित कारोबारी संतोष प्रकाश और उनकी पत्नी कुमारी ज्योति ने बताया कि लुटेरे 5 से 6 की संख्या में थे, और सभी हथियार से लैस थे.
पीड़ित दंपति के अनुसार अपराधी विरोध करने पर जान से मारने की भी धमकी दे रहे थे. पीड़ित दंपति ने पुलिस के आला अधिकारियों से डकैती गए जेवरात और नगद रुपए की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है. पटना सिटी के सहायक पुलिस अधीक्षक अतुलेश झा ने घटना की पुष्टि करते हुए जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है. फिलहाल पुलिस डकैतों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी को लेकर आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी है.