सिटी पोस्ट लाइव : पटना में रामनवमी के मौके पर मंदिरों में शनिवार की आधी रात से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है.पटना जंक्शन के हनुमान मंदिर से लेकर तमाम मंदिरों में भक्तों की लम्बी लाइन लगी है.शहर के हर मंदिर से लेकर चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवान और अधिकारी तैनात है.सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. 2500 पुलिसकर्मियों और 800 अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है. झांकियों के रास्ते पर विशेष चौकसी बरती जा रही है. सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी पुलिस की नजर है .
एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा कि वरीय अधिकारियों और थानेदारों को संवेदनशील इलाके में लगातार गश्त करने और असामाजिक तत्वों नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं.सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी पुलिस की कड़ी नजर है. सीसीटीवी से भी सर्विलांस जारी है. रामनवमी पर राजधानी में दर्जनों झाकियां निकाली जाएंगी.महावीर मंदिर सहित अन्य हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुटी है.पर्व के दौरान शांति बनी रहे इसके लिए 25 सौ पुलिसकर्मियों की तैनाती के अलावा करीब 388 स्थानों पर 503 से अधिक दण्डाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं. कार्यक्रम व झांकियों की वीडियोग्राफी एवं सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। वहीं, कई जगहों पर ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है.
कोई असामाजिक तत्व शांति भंग करने की कोशिश करता हैं तो उसके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर चुकी है. वरीय अधिकारी ने पुलिसकर्मियों को संवेदनशील स्थानों पर अत्यधिक सतर्कता बरतने एवं अफवाह फैलाने वालों से से निपटने का निर्देश दिए हैं.पर्व को दौरान शांति बनाए रखने को लेकर एसएसपी ने शनिवार को तमाम पुलिस अधिकारियों और थानेदारों के साथ बैठक की. इस दौरान त्योहार पर थानाध्यक्षों को सुरक्षा के लोकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए.