पटना पहुंचे राहुल गांधी,कार्यकर्ताओं से मिलने एयरपोर्ट से आए बाहर.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता  राहुल गांधी एक दिन के बिहार दौरे पर सोमवार सुबह 10 बजे पटना पहुंचे. एयरपोर्ट के बाहर निकलकर उन्होंने पार्टी के नेताओं से मुलाकात की. उसके बाद राहुल गांधी स्टेट हैंगर की तरफ बढ़ गए और हेलिकॉप्टर से बेगूसराय के लिए रवाना हो गए.वहां कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको और नौकरी दो’ यात्रा में शामिल होंगे. कन्हैया के साथ राहुल गांधी करीब 2 किलोमीटर पदयात्रा भी करेंगे.इस दौरान आम लोगों के साथ-साथ यात्रा में शामिल युवाओं से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बेगूसराय जिला मुख्यालय स्थित सुभाष चौक के पास राहुल गांधी पदयात्रा में जुड़ेंगे. वहां से करीब 2 किलोमीटर तक पैदल चलेंगे. इस दौरान कपस्या चौक के पास नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे. पदयात्रा के दौरान कन्हैया कुमार, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास, AICC सचिव और बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु मौजूद रहेंगे.पटना में राहुल गांधी श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होंगे. इसके संयोजक अनिल जय हिंद ने बताया, ‘1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक जन्में महापुरुष, जो देश की आजादी के लिए लड़े हैं, उनको विशेष रूप से याद किया जाएगा.’

‘आजादी की लड़ाई में शामिल बुद्धु नोनिया की शहादत को याद किया जाएगा. बाबू जगजीवन राम की ऐतिहासिक योगदान के साथ साथ अमर शहीद प्रजापति रामचंद्र विद्यार्थी की जयंती को भी याद किया जाएगा.’ राहुल पार्टी की मीटिंग में भी शामिल होंगे. राहुल गांधी का 4 महीने में यह तीसरा बिहार दौरा है.बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि ‘राहुल गांधी बिहार में संगठनात्मक पहलुओं को ताकत देने का संदेश देंगे. हर गांव में पंचायत स्तर पर चौपाल कार्यक्रम को कैसे किया जाए और अपने जिला अध्यक्षों को ताकत कैसे दें. इस मुद्दे पर विस्तार से पार्टी नेताओं के साथ विमर्श करेंगे.

Share This Article