कांग्रेस के सामने तेजस्वी यादव ने किया सरेंडर, सीएम फेस को लेकर बदला स्टैंड.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : आखिरकार तेजस्वी यादव को कांग्रेस की सलाह माननी पड़ी, बिहार में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर अब तक कांग्रेस और आरजेडी के बीच तल्खी थी, लेकिन  कांग्रेस के साथ दिल्ली में बैठक के बाद  तेजस्वी यादव के तेवर  ढीले नजर आये. उन्होंने सीएम फेस पर अपना स्टैंड बदल लिया है.  तेजस्वी यादव ने कांग्रेस के साथ बैठक पर कहा, हम सभी ने बैठक की है और काफी सकारात्मक चर्चा हुई है और हम सभी 17 तारीख को पटना में अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ बैठेंगे. सीएम फेस को लेकर तेजस्वी ने कहा ये बाद में मिल बैठकर तय कर लेगें.

तेजस्वी यादव ने कहा कि  हम पूरी तरह से तैयार हैं. हम बिहार को मजबूती के साथ आगे ले जाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं. 20 साल से सत्ता में रही राज्य सरकार और 11 साल से केंद्र में NDA सरकार है। इनके 20 साल के सरकार में बिहार में सबसे गरीब है, प्रति व्यक्ति आय सबसे कम है और सबसे ज्यादा पलायन होता है. हम मुद्दों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं.सूत्रों के अनुसार सीट शेयेंग हो जाने के बाद  तेजस्वी यादव ही सीएम फेस घोषित किये जाएंगे .अभी सीटों के बंटवारे को लेकर अंतिम फैसला नहीं हुआ है.महागठबंधन के अन्य घटक दलों से बैठक के बाद अंतिम रूप से कुछ फैसला किया जाएगा.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

गौरतलब है  कि आगामी 17 अप्रैल को पटना में महागठबंधन की बैठक होने जा रही है जिसमें कांग्रेस और राजद के साथ ही मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी और वामपंथी खेमे के तीन दलों-भाकपा माले, सीपीएम और सीपीआई के नेताओं की बैठक होगी. इस मीटिंग में सीटों के बंटवारे और आगामी चुनाव को लेकर रणनीति पर भी चर्चा होगी. उम्मीद की जा रही है कि यहां सीएम फेस पर भी बात होगी. जानकारी के अनुसार राजद और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर भी अभी पेच फंसा हुआ है.दरअसल, कांग्रेस पिछले चुनाव की 2020 के विधानसभा चुनाव की तरह ही कम से कम 70 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, लेकिन राजद 50 सीटों से अधिक देने को राजी नहीं है. ऐसे में अभी बातचीत हो रही है और अंतिम फैसला नहीं हुआ है.

Share This Article