सुबह सुबह तेज आंधी और बारिश से बदला मौसम का मिजाज,IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी.

City Post Live

Bihar Weather: बिहार में आज भी जारी रहेगा मौसम का कहर, तेज आंधी और बारिश मचाएगी तबाही;

सिटी पोस्ट लाइव :आज शुक्रवार को सुबह सुबह राजधानी पटना समेत प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई है. प्रदेशभर के मौसम में लगातार बदलाव जारी है. शुक्रवार को  राजधानी व आसपास इलाकों में  बादल छाए हुए हैं.पटना समेत  प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-तड़क के साथ सुबह सुबह बारिश हुई है. बिहार के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय व नवादा जिले के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात और 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.

पूर्वी भागों के कुछ स्थानों गरज-तड़क को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.  गुरुवार की दोपहर हुई झमाझम वर्षा ने जहां को लोगों को गर्मी से राहत दिलाई, वहीं जगह-जगह जल जमाव व कीचड़ होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इस वर्षा से गेहूं की फसल बर्बाद होने की आशंका से किसान काफी चिंतित नजर आ रहे हैं. किसानों का कहना है कि समय पर वर्षा नहीं होने से पंपिंग सेट से फसलों की सिंचाई की, जब फसल तैयार हुई और काटने के समय आया तो बारिश इसे नुकसान पहुंचा रही है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
TAGGED:
Share This Article