पहलगाम आतंकी हमले में 26 की मौत,सऊदी की यात्रा बीच में दिल्ली लौटे PM.

City Post Live

Jammu-Kashmir Terrorist Attack

 

सिटी पोस्ट लाइव : पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पुरे देश को हिलाकर रख दिया है. इस हमले की जिम्मेदारी ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ नाम के संगठन ने ली है. लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि इसके पीछे पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाथ हो सकता है.जम्मू-कश्मीर केपहलगाम हमले के बाद वहां चीख पुकार मच गई. कोई रो-चीख रहा था तो कोई बेसुध पड़ा था.  2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद घाटी में ये सबसे बड़ा हमला है. 3 से ज्यादा हथियारबंद आतंकी पहलगाम शहर से करीब लगभग छह किलोमीटर दूर बैसरन में घुसे और आसपास घूम रहे, घुड़सवारी कर रहे और पिकनिक मना रहे पर्यटकों पर गोलीबारी शुरू कर दी.

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, इस आतंकी हमले में 26 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि कुछ लोग घायल भी हुए हैं. वहीं इस हमले की जानकारी मिलते ही पीएम मोदी अपना सऊदी दौरा बीच में छोड़ दिल्ली वापस लौट चुके हैं.आतंकी हमले की खबर मिलते ही गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में तुरंत एक हाईलेवल बैठक बुलाई. उन्होंने सऊदी अरब दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी से फोन पर बात की. पीएम मोदी के निर्देश पर गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली से श्रीनगर पहुंचे और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री संग बातचीत कर हालात का जायजा लिया. इस दौरान आईबी चीफ और गृह सचिव भी उनके साथ मौजूद रहे.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान के आतंकी संगठनों ने  एक से सात अप्रैल के बीच कश्‍मीर के कुछ लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस खासतौर पर होटलों की रेकी करवाई थी. कश्मीर के इन टूरिस्ट प्लेस में पहलगाम के कुछ होटल भी शामिल थे.पीएम मोदी ने इस आतंकी हमले की निंदा करते हुए एक्स पर एक पोस्ट लिखा. जिसमें उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदना व्यक्त करता हूं. मैं घायल लोगों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है. इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा…उन्हें बख्शा नहीं जाएगा! उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा. 

Share This Article