सिटी पोस्ट लाइव
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने बेगूसराय दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित कई नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बढ़ते अपराध, हिंदू सुरक्षा और बिहार में गिरती कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए।
पीएम मोदी पर विवादित बयान पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा,
“जब हिंदू खतरे में हैं, तो नरेंद्र मोदी को चुल्लू भर पानी में डूब कर मर जाना चाहिए।”
उन्होंने दावा किया कि अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में भी हिंदू खतरे में नहीं थे, लेकिन पिछले 11 सालों में स्थिति बदली है।

बंगाल में हिंदू सुरक्षा का मुद्दा उठाया उन्होंने पश्चिम बंगाल में हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर भी हमला करते हुए कहा, “हिंदू अगर वाकई खतरे में हैं, तो गिरिराज सिंह अस्त्र-शस्त्र उठाकर मैदान में उतरें। केवल हिंदू-मुस्लिम करने से कुछ नहीं होगा।”
तेजस्वी यादव को अपराधियों को टिकट देने पर घेरा पप्पू यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपराधियों को टिकट देकर गलत संदेश दे रहे हैं। “माफियाओं और पैसा वसूलने वालों को टिकट दिया जा रहा है, जबकि अच्छे लोगों को नजरअंदाज किया जा रहा है,” उन्होंने कहा।

पीएम की मधुबनी यात्रा पर भी उठाए सवाल उन्होंने 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री की मधुबनी यात्रा को लेकर भी नाराजगी जताई और कहा कि
“गुजरात, महाराष्ट्र और असम में बिहारी मजदूरों को मारा-पीटा जाता है, और वही लोग बिहार आकर सभाएं कर रहे हैं।”
बिहार सरकार और पुलिस पर गंभीर आरोप पप्पू यादव ने राज्य में बढ़ते अपराध, दादागिरी और फर्जी तरीके से राइफल लाइसेंस देने पर बिहार सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, “व्यापारियों को लाइसेंस नहीं मिलता, लेकिन गलत लोगों को मोटी रकम लेकर लाइसेंस दिए जा रहे हैं।”
इसके साथ ही उन्होंने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि अब पुलिस का काम दारू, कोरेक्स, स्मैक और ड्रग्स बेचवाकर पैसा वसूलना रह गया है।
सम्राट चौधरी पर हमला : उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर हमला बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि जो कभी कुशवाहा समाज के लिए खून बहाने की बात करते थे, अब उसी समाज के लोगों की हत्या पर चुप्पी साधे हुए हैं।