गोपालगंज पुलिस ने तेलकटवा गैंग के दो शातिर अपराधियों को हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट पटना
गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज पुलिस ने तेलकटवा गैंग के दो शातिर सदस्यों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शातिरों में मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के पानापुर गांव के ओमप्रकाश उर्फ बिट्टू और धीरज कुमार शामिल है, इन अपराधियों पर मुजफ्फरपुर के मीनापुर, मोतीपुर, कुढ़नी, मानियारी, बरूराज, रामपुर हरी सहित अन्य थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि बरौली थाने की पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि तेलकटवा गैंग के दो सदस्य एक बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए निकले हुए हैं।

सूचना के आधार पर बरौली थाने की पुलिस ने रतनसराय रेलवे ढाला के समीप नाकेबंदी कर बिना नम्बर प्लेट की स्विफ्ट डिजायर कार के साथ दो शातिर बदमाश को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार से एक लोडेड देशी कट्टा, 80 लीटर डीजल, एक पिस्टल जैसा टॉय गन, तीन मोबाइल फोन और 14 ग्राम स्मैक बरामद किया है। पुलिस को इस गैंग की तलाश काफी समय से थी। पूरे मामले की जानकारी देते हुए प्रभारी एसडीपीओ सोमेश मिश्रा ने बताया कि बरौली थाना की पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर तेलकटवा गिरोह के दो सदस्य को कई गैलन तेल और हथियार के साथ पकड़ा है। जिसमें शातिर बदमाश ओमप्रकाश उर्फ बिट्टू और धीरज कुमार दोनों मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। इन दोनों के ऊपर मुजफ्फरपुर जिले में पूर्व से कई मामले दर्ज हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article