स्कूल में राजनीति करने वालेशिक्षकों की अब खैर नहीं,होगें सीधे निलंबित.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : स्कूल में राजनीति का माहौल बनानेवाले शिक्षकों की पहचान कर  उनके खिलाफ कारवाई की जायेगी. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने  पत्र जारी कर  ऐसे शिक्षकों का सीधे निलंबन की चेतावनी दी है. इसकी मॉनिटरिंग जिला शिक्षा पदाधिकारी करेगें.सूत्रों के अनुसार  मुख्यालय स्तर से गोपनीय सूचना के आधार कराये गये  निरीक्षण के अनुसार  कुछ शिक्षक जो स्कूल के नजदीक रहते हैं, वह अटेंडेंस बनाकर गायब हो जाते हैं

मुख्यालय द्वारा जारी पत्र के मुताबिक यदि कोई शिक्षक उपस्थिति दर्ज कर विद्यालय से लापता मिलते हैं, तो यह शिक्षा विभाग के प्रति धोखाधड़ी का मामला होगा. ऐसे शिक्षकों पर निलंबन के साथ-साथ विभागीय कार्रवाई तत्काल रूप से शुरू करने का निर्देश दिया गया है.निरीक्षण में यह भी पाया गया कि कुछ शिक्षक स्थानीय होने के नाते स्थानीय राजनीति में लिप्त हो जाते हैं.विद्यालय में भी राजनीतिक माहौल बनाते हैं जिससे स्कूल का शैक्षणिक माहौल खराब होता है. ऐसे शिक्षकों को भी चिह्नित करते हुए उन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

स्कूलों में आधारभूत संरचना से जुड़ी किन चीजों की कमी है, इसकी जानकारी खुद प्रधानाध्यापक को देनी है. प्रधानाध्यापक को ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर आधारभूत संरचना सहित विद्यालय के लिए उपयोगी चीजों की जानकारी देनी है, लेकिन अबतक जिले के 34 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक ने ही यह जानकारी अपडेट की है.

javascript:false javascript:false javascript:false javascript:false javascript:false मंगलवार को हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी की इस पर क्लास लगा दी है.जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि शुक्रवार तक हर हाल में इस शिक्षा पोर्टल पर आधारभूत संरचनाओं से जुड़ी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी अपलोड कर दें, ताकि जब विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाए तो इसमें आपके द्वारा दिए गए आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, उसे उपलब्ध कराई जा सके.

प्रधानाध्यापक वित्तीय वर्ष 2025-26 में अतिरिक्त कक्षा, शौचालय, किचेन, पेयजल, स्मार्ट क्लास, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, पिंक रूम और फर्नीचर जैसी आवश्यकताओं की जानकारी अपलोड करनी है.

Share This Article