रीतलाल यादव और अनंत सिंह की दोस्ती से उड़ गई थी पुलिस की नींद, लिया बड़ा फैसला.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बाहुबली नेता भले किसी दल में हों लेकिन आपस में सभी एक होते हैं. सूत्रों के अनुसार बेउर जेल में बंद आरजेडी के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव और मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह  दोनों साथ साथ दिन रत रहते थे.ईन दो बाहुबलियों की दोस्ती जेल प्रशासन को रास नहीं आया. कानून व्यवस्था के लिए ईन दो बाहुबलियों की दोस्ती चुनौती नजर आने लगी. फिर क्या था रीतलाल यादव को भागलपुर की सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया.

रीतलाल यादव पटना की बेऊर जेल में बाहुबली मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के साथ रह रहे थे. बेऊर के अंदर दोनों की सुबह और शाम साथ में ही गुजरती थी.दोनों का वार्ड एक ही था. जेल सूत्रों के अनुसार, दोनों एकसाथ  लंबा वक्त साथ में गुजारते थे. अनंत सिंह पूर्व विधायक  हैं जबकि, रीतलाल यादव वर्तमान में दानापुर से राजद के विधायक हैं.अनंत सिंह मोकामा शूट आउट मामले में तो रीतलाल यादव 50 लाख रंगदारी मांगने के आरोप में जेल में बंद हैं.माननीय होने के कारण जेल मैनुअल के तहत इन्हें एक ही वार्ड में रखा गया था.दोनों बाहुबलियों की दोस्ती से पुलिस की नींद उड़ गई थी.इसलिए  अब दोनों को अलग कर दिया गया है. अनंत सिंह बेऊर जेल में ही हैं, लेकिन रीतलाल को भागलपुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सूत्रों के अनुसार जेल के अंदर लगातार दोनों बाहुबली  अपने लोगों से मिल रहे थे. इस बात की भनक पटना पुलिस को लग गई थी. पुलिस को इस बात का डर सताने लगा कि रीतलाल जेल में बैठकर अपने लोगों के जरिए कोई बड़ी आपराधिक वारदात न करवा दें. पुलिस गैंग एक्टिव करने का डर सताने लगा.विधायक का अपने लोगों के साथ कनेक्शन तोड़ने के लिए जेल से मिले इनपुट के आधार पर जिला प्रशासन ने रिपोर्ट तैयार की. उसे जेल डिपार्टमेंट को भेजा गया.

Share This Article