पटना में बड़े हॉस्पिटल के स्टाफ की गोली मारकर हत्या,शादी में फायरिंग,एक व्यक्ति घायल.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : पटना में नेशनल हाईवे 30 पर शुक्रवार को फोर्ड हॉस्पिटल के मेडिकल स्टाफ अमित कुमार को गोली मारकर हत्या कर दी गई.  जक्कनपुर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है.राजधानी पटना में नेशनल हाईवे पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और दशरथा इलाके में 5 राउंड फायरिंग की गई. बाइक सवार अपराधियों ने गोली चलाने के बाद मौके से फरार हो गए. घटना स्थल से पुलिस ने दो जिंदा कारतूस और तीन खोखा बरामद किए हैं. फायरिंग की वजह से हाईवे पर अफरातफरी मच गई थी.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पटना के नेउरा थाना क्षेत्र के सुभाव टोला गांव में गोली चल गई है.एक  शादी समारोह के दौरान हुई फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया है.पुलिस के अनुसार  अशोक राय की बेटी की शादी में समधी मिलन का कार्यक्रम चल रहा था. बारात दुल्हिनबाजार से आई थी.कार्यक्रम के दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने फायरिंग कर दी. इस घटना में फुलवारी के ईसोपुर गांव निवासी बच्चू राय (50) के पैर में गोली लग गई. वे अपने रिश्तेदार की बेटी की शादी में आए हुए थे.

गोली लगने के बाद घायल बच्चू राय को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया. बाद में बेहत इलाज के लिए बिहटा के ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की सूचना मिल ही नेउरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची.लेकिन, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे. पीड़ित के दामाद विकास कुमार ने नेउरा थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. विकास के अनुसार, कुछ लोगों ने पहले पटाखे छोड़े और फिर फायरिंग की गई.

TAGGED:
Share This Article