अखिलेश सिंह को कांग्रेस कार्यकारिणी में मिली बड़ी जिम्मेदारी, पटना में हुआ जोरदार स्वागत

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश सिंह को कांग्रेस आलाकमान ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति का स्थायी सदस्य नियुक्त किया है। इस सम्मान के बाद जब वे पटना पहुंचे, तो कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं ने “राहुल गांधी जिंदाबाद”, “मल्लिकार्जुन खड़गे जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए जमकर जश्न मनाया। पटना एयरपोर्ट से लेकर पार्टी कार्यालय तक उनका स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

अखिलेश सिंह ने इस अवसर पर कहा,”कांग्रेस आलाकमान हमेशा से मेरा सम्मान बढ़ाता आया है। मैं राहुल गांधी जी और मल्लिकार्जुन खड़गे जी का हृदय से आभार प्रकट करता हूं। जहां भी रहूं, मैं पूरी निष्ठा और योग्यता के साथ काम करूंगा”।

सुरक्षा पर बोले अखिलेश सिंह पाकिस्तान की ओर से हालिया ड्रोन हमलों और सीमा पार गतिविधियों पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश सिंह ने कहा: “घबराने की कोई जरूरत नहीं है। हमारी सेना पूरी तरह सक्षम है और हर आतंकी गतिविधि का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। देश पूरी तरह सुरक्षित है”। उन्होंने सेना की तारीफ करते हुए कहा कि आज भारत की रक्षा प्रणाली इतनी मजबूत है कि हर हमले का जवाब देने में सक्षम है, और आतंकी गतिविधियों को पूरी तरह समाप्त करने की दिशा में सेना तेजी से काम कर रही है।

Share This Article