सिटी पोस्ट लाइव
पटना – देश और पड़ोसी देशों में बढ़ते तनाव को ध्यान में रखते हुए राज्य पुलिस मुख्यालय ने बिहार भर में पटाखों के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का बड़ा फैसला लिया है। यह निर्देश राज्य के सभी जिलों में लागू रहेगा, और इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का आदेश संबंधित जिला पुलिस अधीक्षकों (SP) को दिया गया है।
राज्य पुलिस मुख्यालय ने यह भी कहा है कि रात 10 बजे के बाद कहीं भी लाउडस्पीकर या ऊँचे स्वर में संगीत बजाना पूरी तरह वर्जित रहेगा। यह निर्णय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है।
पुलिस मुख्यालय ने यह भी निर्देश जारी किया है कि सोशल मीडिया, मीडिया और अन्य संचार माध्यमों के जरिए इस आदेश की जानकारी तुरंत आम जनता तक पहुंचाई जाए, ताकि लोग समय रहते जागरूक हो सकें और नियमों का पालन करें।
इस फैसले को देश की वर्तमान संवेदनशील स्थिति के मद्देनजर एहतियातन उठाया गया कदम माना जा रहा है।