यह सिर्फ कुर्सी नहीं, ‘पवित्र अवसर’ है: भाजपा विधायक दल का नेता बनते ही भावुक हुए सम्राट चौधरी, कार्यकर्ताओं के नाम लिखा खास खत…

Ritu Raj

भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी पहली प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने इस जिम्मेदारी को सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि बिहार की सेवा करने का एक ‘पवित्र अवसर’ बताया।

उन्होंने अपने संदेश में नरेंद्र मोदी और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन पर जो विश्वास किया गया है, उसके लिए वे हृदय से धन्यवाद देते हैं। भाजपा बिहार विधानमंडल दल का नेता बनाए जाने को उन्होंने बड़ी जिम्मेदारी और सम्मान बताया। सम्राट चौधरी ने कहा कि यह पद उनके लिए जनता की सेवा करने, उनके विश्वास को मजबूत करने और उनके सपनों को साकार करने का माध्यम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, अपने संदेश में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन नबीन के मार्गदर्शन का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए मुकाम तक पहुंचाने के लिए लगातार काम किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने संकेत दिया कि सभी को साथ लेकर बिहार में बेहतर शासन स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि, अंत में उन्होंने ‘जय बिहार, जय भारत’ के नारे के साथ अपने संदेश का समापन किया और भविष्य के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।

Share This Article