लालू यादव को नित्यानंद राय की खुली चुनौती.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : केंद्रीय मंत्री नित्यानन्द राय ने लालू यादव पर बड़ा हमला बोला है.उन्होंने कहा कि वो  लालू जी के बेटे तेजस्वी यादव के राघोपुर में भी हम चर्चा कराने को तैयार हैं कि कौन गौ की हत्या करवाता है और कौन गौ सेवक है. राय ने कहा कि आरोप लगा देने भर से कुछ नहीं होता है. मैं और मेरा परिवार बचपन से ही गौ पालक रहे हैं. नित्यानंद राय ने लालू यादव के उस आरोप पर भी पलटवार किया जब लालू यादव ने कहा था कि मैं अपनी पत्नी को नहीं तो क्या उनकी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाता.

 

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

नित्यानंद राय ने  कहा कि लालू यादव अपने समाज पर भरोसा नहीं है, इसलिए उन्होंने अपनी पत्नी को सीएम बनवाया था. उनको हिम्मत है तो किसी ग़रीब यादव को डिप्टी सीएम बनवाएं. वहीं लालू यादव के बेटे के उजियारपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की चुनौती पर नित्यानंद राय ने कहा कि अगर उनको हिम्मत है तो अपने परिवार के किसी भी सदस्य को चुनाव मेरे खिलाफ लड़वाएं. अगर हम हार गये तो राजनीति से संन्यास ले लेंगे और लालू जी अगर हार गये तो वह संन्यास ले लेंगे, लेकिन लालू यादव में इतनी हिम्मत नहीं है कि वो ऐसा करेंगे.

 

नित्यानंद राय ने कहा कि लालू जी कहते हैं कि मैं उनके पास गया था, वो झूठ बोलते हैं. मैं जब से राजनीति में हूं बीजेपी के साथ रहा मैंने कभी दल नहीं बदला. लालू जी ने मुझे अपनी तरफ करने के लिए संवाद भिजवाया था लेकिन मैंने ठुकरा दिया था.नित्यानंद राय ने कहा कि मैं मर जाना पसंद करूंगा लेकिन लालू जी के साथ नहीं जाऊंगा.

 

 दरअसल लालू यादव ने नित्यानंद राय पर हमला बोलते हुए कहा था कि नित्यानंद राय पहले क्या थे सब जानते हैं. नित्यानंद राय ठेकेदारी करते रहे हैं. नित्यानंद राय पहले मेरे पास आया था, राजद में शामिल होने के लिए अप्रोच किया था. नित्यानंद राय हाजीपुर से गाय ले जाकर कटवाता है, गाय-भैंस कटवाना ही उसका बिजनेस है. लालू का आरोप था कि हाजीपुर में दखल करवाने का काम करता है, आज कहता है राबड़ी देवी को सीएम बना दिया…राबड़ी देवी को नही बनाता तो क्या उसकी बीवी को बना देता. आज अगर तेजप्रताप को खड़ा कर दें तो जमानत जब्त हो जाएगा.

TAGGED:
Share This Article