ब्रह्मोस निर्माण से भारत को नई ताकत, हर साल बनेंगी 100 मिसाइलें: राजनाथ सिंह

Deepak Sharma

राजनाथ सिंह ने लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल उत्पादन इकाई का उद्घाटन किया

सिटी पोस्ट लाइव
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे के तहत स्थापित ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल उत्पादन इकाई का वर्चुअल उद्घाटन किया। यह ऐतिहासिक कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब भारत की सीमा सुरक्षा चुनौतियाँ और सैन्य तैयारियाँ वैश्विक ध्यान केंद्र में हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

300 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह उन्नत उत्पादन इकाई सालाना 80 से 100 ब्रह्मोस मिसाइलों के निर्माण में सक्षम होगी। यह मिसाइलें 290 से 400 किमी की दूरी तक दुश्मन को निशाना बना सकती हैं और मैक 2.8 की रफ्तार से उड़ान भरती हैं।नई जनरेशन की ब्रह्मोस मिसाइलों का वजन 1,290 किलोग्राम होगा, जो मौजूदा मिसाइल से 1,600 किग्रा हल्की है, लेकिन इसकी मारक क्षमता 300 किमी से अधिक होगी। अब सुखोई जैसे लड़ाकू विमान एक के बजाय तीन मिसाइलें ले सकेंगे।ब्रह्मोस मिसाइलें भारत के DRDO और रूस के NPO मशीनोस्ट्रोयेनिया द्वारा संयुक्त रूप से विकसित की गई हैं। यह ‘फायर एंड फॉरगेट’ गाइडेंस प्रणाली पर काम करती हैं और भारत की रणनीतिक क्षमताओं का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

ब्रह्मोस एयरोस्पेस असेंबली और टेस्टिंग फैसिलिटी का भी उद्घाटन हुआ, जहां मिसाइलों की गुणवत्ता की जांच की जाएगी।स्ट्रैटेजिक मैटेरियल्स टेक्नोलॉजी कॉम्प्लेक्स (टाइटेनियम और सुपर अलॉयज प्लांट) का शुभारंभ किया गया।डिफेंस टेस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर सिस्टम (DTIS) की भी आधारशिला रखी गई, जो रक्षा उत्पादों के परीक्षण के लिए अहम साबित होगा। यूपी डिफेंस कॉरिडोर में नई ऊर्जा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 80 हेक्टेयर भूमि मुफ्त में उपलब्ध कराई गई थी। इस कॉरिडोर के 6 नोड – लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़, आगरा, झांसी और चित्रकूट – रक्षा निवेश के प्रमुख केंद्र बनेंगे।

राजनाथ सिंह का बड़ा बयान “ब्रह्मोस मिसाइल उत्पादन इकाई न केवल आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मील का पत्थर है, बल्कि यह यूपी को डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित करने का एक निर्णायक कदम है।”उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी समारोह में हिस्सा लिया और डिफेंस कॉरिडोर को राज्य के औद्योगिक और सुरक्षा विकास की रीढ़ बताया।

Share This Article