18 को कल्याण बिगहा से शुरू होगा प्रशांत किशोर का बदलाव का हस्ताक्षर अभियान.

City Post Live

सिटी पोस्पट लाइव : जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर 18 मई से बिहार बदलाव का हस्ताक्षर अभियान शुरू करेंगे.को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गांव कल्याण बिगहा से 11 मई से इसे शुरू करना था, लेकिन भारत-पाक सीमा पर तनाव को देखते हुए इसे टालकर तारीख 18 मई की गई. रविवार को शेखपुरा हाउस में आयोजित पार्टी की कोर कमिटी की बैठक में नई तारीख का फैसला हुआ.शनिवार को इस कार्यक्रम को लेकर प्रशांत किशोर ने शेखपुरा हाउस में हजारों पड़ यात्रियों के साथ सीक्रेट मीटिंग की थी.इस मीटिंग में बिहार बदलाव हस्ताक्षर अभियान और बिहार बदलाव यात्रा को सफल बनाने की रणनीति पर गहन मंथन हुआ.

पार्टी 18 मई से 10 जुलाई तक विभिन्न मुद्दों पर हस्ताक्षर अभियान चलायेगी. एक करोड़ लोगों के हस्ताक्षर कराकर 11 जुलाई को राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेगी. प्रशांत किशोर अपने इस अभियान के क्रम में 20 मई से लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गांव सिताब दियारा से “बिहार बदलाव यात्रा” शुरू करेंगे. हर दिन दो विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा और रोड शो करेंगे. पार्टी ने प्रमंडल मुख्यालयों समेत राज्य के 15 स्थानों में बड़ी रैली करने का फैसला लिया है, जिसकी शुरुआत 15 जून को सहरसा से होगी.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

जन सुराज के इस कार्यक्रम में हजारों पड़ यात्री और सैकड़ों बाईकर्स रहेगें.एकसाथ हजारों लोगों का कारवां बिहार में घूमकर बदलाव के लिए लोगों को मानसिकरूप से तैयार करेगा.प्रशांत किशोर का एक ही मकसद है लोगों को जाति-मजहब से ऊपर उठाकर अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए वोट करने के लिए तैयार करना.गौरतलब है कि पिछले ढाई साल से प्रशांत किशोर बिहार के लोगों को यहीं समझा रहे हैं कि उनके जीवन में तभी बदलाव आएगा जब वो नेताओं के लिए नहीं अपने बच्चों के लिए वोट करेगें .

Share This Article