कल से शुरू हो रहा है NDA का संयुक्त सम्मलेन,बेतिया से हो रही है शुरुवात.

City Post Live

सिटी पोस्दिट लाइव : बिहार में एनडीए विधान सभा चुनाव को लेकर एक्लीशन में है.एक तरफ नीतीश कुमार के फिर से पाला बदले जाने की अटकलों के बीच 15 जनवरी से बिहार के बेतिया से एनडीए संयुक्पत सम्मलेन शुरू हो रहा है.बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के अनुसार खरमास के बाद् 15 से एनडीए के संयुक्त सम्मलेन की शुरुवात हो रही है. जिलों मे कार्यकर्ता उत्साहित है.आने वाले 2025 के लिए सब तौयार है.कल से शुरुआत की प्रथम चरण की शुरुआत बेतिया से हो रही है.दिलीप जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे देश और बिहार आगे बढ़ रहा है.विपक्ष के कोई मुद्दा नही है.

बेतिया जिला के प्रभारी जेडीयू नेता राजेश तिवारी इस कार्यक्रम के लिए बेतिया पहुँच गये हैं.उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं.ये सपना कभी पूरा नहीं होगा.एनडीए एकजुट है.साझा कार्यक्रम की शुरुवात हो रही है.इस मौके पर एनडीए के सभी घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकर्त्ता शामिल होगें.उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के जरिये सभी जिलों मे लोगो की समस्या का निवारण कर रहे है.जिलों की घोषणा को कैबिनेट से पास करा रहे है.हमलोग चुनाव के लिए पुरी तरह से तैयार है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

गौरतलब है कि लालू यादव के बयान को लेकर नीतीश कुमार के फिर से आरजेडी के साथ जाने की अटकलें लगाईं जा रही हैं.हालांकि एकबार फिर से मुख्यमंत्री साफ़ कर चुके हैं कि वो अब कहीं जानेवाले नहीं हैं.एनडीए के साथ रहेगें.वो लालू रबरी राज पर फिर से हमला करने लगे हैं.एनडीए ने अब संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन कर अपनी एकता का संदेश कार्यकर्ताओं को देना शुरू कर दिया है.

Share This Article